अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: GeekWire
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स को पछाड़कर अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के नंबर वन अमीर व्यक्ति बन गए हैं. पिछले दिनों अमेज़ॉन पर हुई महा समर सेल में उनकी सबसे ज्यादा कमाई हुई जिसके बाद उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर के पार पहुंच चुकी है. वही बिल गेट्स की संपत्ति उनसे 55 अरब डॉलर कम है. इनके अलावा तीसरे स्थान पर वारेन बफ़ेट 83 अरब डॉलर के साथ हैं. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति के जितनी संपत्ति जेफ़ ने पिछले 1 साल में बढ़ाई है