Amazon flipkart को कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी राहत, जांच आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों को राहत देते हुए सीसीआई के जांच आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। वहीं मामले से जुड़े एक वकील ने बताया कि कोर्ट ने प्रतिस्पर्धा कानूनों के प्रावधानों का कथित उल्लंघन करने के चलते आयोग की जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया गया है।
