अमेजन को राहत: फ्यूचर ग्रुप को मध्यस्थता पैनल के निर्देश, रिलायंस रिटेल के साथ सौदे को आगे न बढ़ाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के सौदे को चुनौती देने वाली अमेजन की अपील पर मध्यस्थता समिति का फैसला आया। फैसले में अमेजन को राहत मिली है। रिलायंस रिटेल को फ्यूचर ग्रुप के साथ सौदा करने पर रोक लगा दी है। सिंगापुर स्थित एक मध्यस्थता अदालत ने अंतरिम आदेश में फ्यूचर ग्रुप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 24,713 करोड़ रुपये में अपना खुदरा कारोबार बेचने से रोक लगा दी है।
