Amazon Layoff : अमेजन में 18 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times now news
दिग्गज कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने की। उन्होंने कहा कि छंटनी शुरू हो रही है और करीब 18,000 से अधिक कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, जिसमें भारत के भी हजारों कर्मचारी शामिल हैं। बीते दिनों भी कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी भारत में करीब 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है।
