जेफ बेजोस से छीना दुनिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Amazon के संस्थापक और CEO जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। उनकी जगह माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने। कल Amazon के शेयरों में 7% की गिरावट आई। जिसके बाद उनकी संपत्ति 103.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंची, वहीं बिल गेट्स की संपत्ति 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर हुई। जेफ बेजोस फिलहाल दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं।
