ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने ही कर्मचारियों से कहा, नौकरी छोड़ो और हमारे साथ कारोबार करो
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने डिलीवरी टाइम को घटाने को लेकर अपने ही कर्मचारियों को एक ऑफर दिया है. सोमवार को कंपनी ने कर्मचारियों के सामने प्रस्ताव रखा कि नौकरी छोड़ो और हमारे साथ बिजनेस करें. इसके साथ ही जो कर्मचारी डिलीवरी कारोबार शुरू करने जा रहे हैं उन्हें कंपनी 10 हजार डॉलर यानि 7 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी देगी. इतना ही नहीं ऐसे कर्मचारियों को 3 महीने की सैलरी भी दी जाएगी.
