गाय के गोबर से बना पेंट खरीदेगी अमेजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट बहुत जल्द अमेजन पर बिकने वाला है। अमेजन ने इसे खरीदने की पहल की है। सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि इसके लिए अमेजन कंपनी से बात हुई है। पेंट खरीदने का पहला ऑर्डर चेन्नई से आया है। पेंट से देशभर में बदायूं का नाम होगा, वहीं पेंट बनाने वाले स्वयं सहायता ग्रुप को भी नई पहचान मिलेगी।
