x

Amazon का मार्केट कैपिटल अप्रैल 2020 के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे पहुंचा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: market watch

Amazon के शेयर में हाल ही में गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद Amazon का मार्केट कैपिटल अप्रैल 2020 के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के नीचे पहुंच गया है। Amazon के शेयर मंगलवार को 5.5% लुढ़ककर 96.79 पर बंद हुए थे। जिससे Amazon का मार्केट कैपिटल 987.4 बिलियन डॉलर हो गया था। इससे पहले Amazon ने अपने इतिहास में सबसे धीमी जुलाई-सितंबर तिमाही वृद्धि का अनुमान लगाया था।