'KKR' ने 'Jio' में किया 11,367 करोड़ रुपये का निवेश, महीनेभर में पांचवी बड़ी डील
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी निजी इक्विटी कंपनी 'KKR' ने 'Reliance Jio' में 2.32% की हिस्सेदारी के लिए 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। इस सौदे से जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ हो गई है। एशिया में KKR का यह सबसे बड़ा निवेश है। इससे पहले फेसबुक, जनरल अटलांटिक, विस्टा इक्विटी और सिल्वर लेक भी जियो में निवेश कर चुकी हैं।
