चीन से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने दिया 33 लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय वायुसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए 33 नए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही है। लद्दाख में चीनी सीमा पर चल रहे तनाव के बीच वायुसेना ने सरकार को 12 नए सुखोई 30 और 21 मिग-29 विमान खरीदने का प्रस्ताव दिया है। ये विमान रूस से खरीदे जाएंगे। बता दें कि पिछले काफी समय से यह प्रक्रिया चल रही थी और अब इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव सौंपा गया है, जिस पर जल्दी ही चर्चा होगी।