कोरोना से निपटने के लिए सरकार की मदद के लिए आगे आए आनंद महिंद्रा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना से निपटने के लिए सरकार की मदद करने के लिए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना तीसरे स्टेज में आ चुका है। इस तेजी से बढ़ने वाले खतरे को रोकने के लिए महिंद्रा ग्रुप अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज को अस्थाई वेंटिलेटर बनाने पर तुरंत काम करेगा। हमारे सभी महिंद्रा रिसॉर्ट्स अस्थाई तौर पर मेडिकल फैसिलिटी के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिन कारोबारियों को नुकसान हुआ है महिंद्रा फाउंडेशन एक फंड बनाएगा।
