'गहने बेचकर कर भर रहा हूं वकीलों की फीस': यूके कोर्ट से अनिल अंबानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चीनी बैंक केस में फंसे अनिल अंबानी ने यूके कोर्ट को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें गहने बेचकर वकीलों की फीस भरनी पड़ रही है। उनके खुद का खर्च पत्नी टीना और परिवार उठा रहा है। बकौल अनिल, इस साल जनवरी से जून के बीच उन्होंने 9.9 करोड़ रुपये की कीमत के गहने बेचे और अब उनके पास वैसा कुछ कीमती सामान नहीं बचा है।
