चुनावी नतीजों से पहले अनिल अंबानी ने दी कांग्रेस को राहत, मानहानि का मुकदमा वापस लिया
Deeksha Mishra
News Editor
चुनावी नतीजों से पहले अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड अखबार पर राफेल को लेकर की गई रिपोर्टिंग और कांग्रेसी नेताओं के बयान के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में दर्ज 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा वापस ले लिया है. इस बात की पुष्टि रिलायंस के वकील रशेष पारिख ने दी है. वहीं नेशनल हेराल्ड के वकील पी. एस. चंपानेरी ने कहा कि केस को वापस लेने की औपचारिक प्रक्रिया, गर्मी की छुट्टी के बाद अदालत में फिर से शुरू होगी.
