x

वित्त राज्य मंत्री बोले, कोरोना के बाद से वी आकार का सुधार दर्ज कर रही है इंडियन इकोनॉमी

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: pixabay

शनिवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में पहले ही वी आकार का सुधार दिखने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति सुधर रही है। फरवरी में देश में 25,787 करोड़ रुपये का एफडीआई आया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी 2021 में यह 590 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बता दें कि वी आकार के सुधार से तात्पर्य तेज गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था के तेजी से पुनरुद्धार है।