शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी दी है। इस बीच अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। फोटो शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा, 'बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना।'
