एयर इंडिया के बंद होने की खबर को अश्विनी लोहानी ने बताया 'बेबुनियाद', बोले- उड़ते रहेंगे विमान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
वित्तीय संकट से जूझ रही एयर इंडिया के बंद होने की खबर पर कंपनी के MD ने इसे अफवाह करार दिया है. दरअसल अश्विनी लोहानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एयरइंडिया के बंद होने की अफवाह बेबुनियाद है. एयर इंडिया के विमान उड़ते रहेंगे और काम आगे और फैलाया जाएगा. उन्होंने लिखा कि यात्री, कॉर्पोरेट या एजेंट किसी को भी चिंता की जरूरत नहीं है. अभी भी भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ही है.
