जैक माँ को पछाड़कर मुकेश अम्बानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indianexpress.com
जियो की शुरुआत कर टेलीकॉम के क्षेत्र में तहलका मचाने वाले मुकेश अम्बानी अब एशिया में भी अमीरों की सूची में सबसे आगे निकल गए है. ये मुकाम अम्बानी ने रिलायंस के शेयरों में आई बढ़ोतरी के बाद हासिल किया है. उन्होंने अलीबाबा के जैक मा को भी पछाड़ दिया है. फिलहाल मुकेश अम्बानी की संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है जबकि जैक मा अम्बानी से पीछे 44 अरब डॉलर पर है. इस साल अम्बानी ने अपनी संपत्ति में 273 अरब रुपये की बढ़ोतरी है.