एटीएम 91% क्षमता के साथ कार्यरत, मोबाइल और नेटबैंकिंग है दुरुस्त- आरबीआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि सारे एटीएम 91% क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। लॉकडाउन में मोबाइल और नेटबैंकिंग में कोई परेशानी नहीं है। सिस्टम में लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए आरबीआई ने नए कदमों का ऐलान किया। बैंक क्रेडिट फ्लो में छूट के लिए नए प्रस्तावों पर विचार कर रहा है। 27 मार्च के बाद लिक्विडिटी में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई।
