एविएशन इंडस्ट्री में हर साल बढ़ रहा है घाटा - रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
एक रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू विमानन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान लागत बढ़ने और आय कम होने के चलते 1.65 से 1.90 अरब डॉलर (11 लाख करोड़ से लगभग 13 लाख करोड़) के बीच घाटा हुआ है। इससे पहले 43 से 46 करोड़ डॉलर घाटा होने का पूर्वानुमान था। CAPA इंडिया के मुताबिक बढ़ती लागत और कम किराये की वजह से एयर इंडिया और जेट एयरवेज जैसी एयरलाइंस का घाटा बढ़ता जा रहा है। हवाई यात्रियों के बढ़ने के बाद भी विमानन कंपनियों को घाटा ही हो रहा है।
