बांग्लादेश सरकार ने त्रिपुरा के दो स्थलीय बंदरगाहों पर लगी रोक को हटाया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
त्रिपुरा के दो स्थलीय बंदरगाहों अखौड़ा और श्रीमंतपुर के जरिये भारत से नौ सामानों के आयात पर लगी रोक को बांग्लादेश सरकार ने हटा लिया है। इन सामानों में काजू, कागज, चीनी, जेनरेटर, टूटे शीशे, चॉकलेट, बेबी वाइप्स, मिठाइयां और बिटुमीन शामिल है। त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश से चाय के आयात से भी रोक हटाने की मांग की, लेकिन बांग्लादेश ने अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया है।
