x

बैंकों का कर्ज दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 17.2% बढ़ा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: economic times

आरबीआई ने बताया कि बैंकों का कर्ज जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 17.2% बढ़ा। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक कर्ज की वृद्धि 7% और जून तिमाही में 14.2% रही। जून 2021 से कुल जमा की वृद्धि दर लगातार 9.5% और 10.2% के दायरे में रही। यह सितंबर, 2022 में 9.8% थी। सावधि जमा की वृद्धि सितंबर 2022 में बढ़कर 10.2% पहुंची। चालू व बचत जमा वृद्धि दर घटकर 8.8% और 9.4% रही।