सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड मामले में दायर की चार्जशीट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के चलते सभी कामकाज ठप्प पड़े हैं, लेकिन सीबीआई लगातार अपना काम कर रही है। हालिया बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड मामले में सीबीआई ने गुवाहाटी के स्पेशल सीबीआई जज की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में साल 2012 से 2014 तक बैंक के क्रेडिट मैनेजर और चार अन्य लोगों के खिलाफ बैंक से 1,98,50,000 रुपये की धोखाधड़ी और सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
