जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बड़े कर्ज के बोझ से दबी निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ज्ञात हो कि जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से बंद है। इसके लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ में याचिका दायर की गई थी। बता दें कि जेट एयरवेज पर बैंकों का 8,000 करोड़ रुपये का बकाया है।इसके अलावा एयरलाइन पर वेंडरों और कर्मचारियों का भी करोड़ो का बकाया है।
