त्योहारों से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस: वित्त मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्मला बोलीं- 'स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम अगले छह महीने के लिए उपलब्ध है। सरकार सभी कर्मचारियों को एकमुश्त 10,000 रुपये का विशेष त्योहार देगी। राशि को 31 मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। यह प्रीपेड रूपे कार्ड के रूप में दिया जाएगा और कर्मचारी 10 किस्तों में इसे जमा करा सकते हैं। स्कीम के लिए 4,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं अगर राज्य भी आएं तो 8000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उपभोक्ता मांग पैदा होगी।
