भारती टेलीकॉम ने 8,433 करोड़ रुपये में बेच दी एयरटेल की 2.75 फीसदी हिस्सेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारती टेलीकॉम ने 8,433 करोड़ रुपये में एयरटेल में 2.75 फीसदी हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को बेचने का ऐलान किया है. इस बिक्री का पूरा इस्तेमाल भारती टेलीकॉम की कर्ज अदायगी के लिए किया जाएगा, और इसके साथ ही कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी. इस सौदे के बाद भारती समूह और सिंगटेल के पास भारती एयरटेल में 56.23 फीसदी की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी