नए साल पर बड़ा ऐलान, कम हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
Shortpedia
Content Team
केंद्र सरकार ने नए साल पर आम आदमी को एक बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है. गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 120 रुपये कम कर दी गई है इसके अलावा सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी लगभग 6 रुपये की कटौती की गई. अब गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 809.50 रुपये की जगह 689 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा सब्सिडी वाला सिलेंडर 500 की जगह 494 रुपये में मिलेगा. 1 दिसंबर को भी 6.52 रुपये की कटौती की गई थी