टेस्ला इंक के शेयरों में तगड़ा घाटा, एलन मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर की आई कमी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को तगड़ा घाटा हुआ है। टेस्ला इंक के शेयरों में घाटा बढ़ने से मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर (1 लाख 13 हजार 208 करोड़ रुपये) की कमी आई है। इसमें कहा गया कि महंगाई और आर्थिक तंगी की संभावनाओं के चलते टेक शेयरों में गिरावट देखी गयी जिसका बड़ा असर टेस्ला पर दिखा है।
