x

भाजपा को 2022-23 में मिले 1,200 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा को चुनावी बॉन्ड के जरिए 1,294.14 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह इसी अवधि में कांग्रेस को मिले चंदे से 7 गुना ज्यादा है। दूसरी ओर, चुनावी खर्च के मामले में भी भाजपा विपक्षी पार्टियों से कहीं आगे हैं। भाजपा ने इस दौरान चुनावों पर 1,092.15 करोड़ रुपये खर्च किए। ये कांग्रेस के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है। कांग्रेस ने 2022-23 में चुनावों पर 192.55 करोड़ रुपये खर्च किए थे।