रेलवे कर्मचारियों को बोनस का ऐलान, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हाल ही में रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बोनस का ऐलान किया। रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। इसके साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए वन टाइम ग्रांट मंजूर किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है।
