शेयर बाजार में दिखी तेजी, हरे निशान पर खुले आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक समेत कई अन्य सेक्टर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स की शुरुआत 365.72 अंक ऊपर 39339.42 के स्तर पर हुई। निफ्टी 109.85 अंकों की बढ़त के साथ 11613.30 के स्तर पर खुला। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, टाइटन, ग्रासिम, एनटीपीसी और अडाणी पोर्ट्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर्स तेजी से खुले।
