हलाल मीट पर किए गए एक ट्वीट को लेकर विवादों में फंसा McDonalds, यूजर्स ने शुरु किया #BoycottMcDonalds
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हलाल को लेकर कुछ दिनों पहले जोमैटो सुर्खियों में था, वहीं अब इंटरनेशनल फास्ट फूड कंपनी मैकडोनाल्ड इसी को लेकर विवादों में आ गई है. दरअसल एक ट्वीटर यूजर को सर्व किए जा रहे हलाल और झटका मांस पर जवाब देते हुए मैकडोनाल्ड इंडिया ने ट्वीट किया कि भारत में उनके सभी रेस्टोरेंट के पास हलाल सर्टिफिकेट है और आप पुष्टि करने के लिए ये सर्टिफिकेट मांग सकते हैं. इस विवाद के बाद ट्वीटर पर #BoycottMcDonalds ट्रेंड करने लगा.
