10 साल बाद पाक के लिए फिर से उड़ान भरेगी ब्रिटिश एयरवेज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Flickr
साल 2008 में इस्लामाबाद में आतंकी हमले के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने पाकिस्तान में उड़ान सेवा को निलंबित कर दिया था. इस हमले में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. वहीं अब हालात सुधरने के 10 साल बाद एक बार फिर से ब्रिटिश एयरवेज ने पाक के लिए उड़ान भरने का मन बनाया है. यह सेवा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से इस्लामाबाद के लिए 15 जून 2019 से शुरू होंगी.यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेंगी.
