बजट के दिन शनिवार को खुला रहेगा शेयर बाजार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि एक फरवरी, 2020 यानी शनिवार को बजट के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला रहेगा और उसमें सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। बता दें सामान्य तौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन शेयर बाजार से जुड़े लोगों की अपील के कारण इसे बजट वाले दिन भी खोलने का फैसला लिया गया है।
