देशव्यापी भूख हड़ताल पर BSNL कर्मचारी, VRS के लिए किया जा रहा बाध्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
BSNL कर्मचारी आज देशव्यापी भूख हड़ताल पर हैं। कर्मचारी यूनियनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के लिए मजबूर कर रही है। इसलिए आज कर्मचारी हड़ताल पर है। AUAB के मुताबिक, प्रबंधन कर्मचारियों को धमका रहा है। कर्मचारियों को कहा गया है कि वीआरएस नहीं लेने पर उन्हें दूर भेजा जा सकता है। अगर उन्होंने वीआरएस नहीं लिया, तो उनकी सेवानिवृत्ति उम्र घटाकर 58 वर्ष की जा सकती है।
