बजट में एनआरआई को झटका देने के बाद वित्त मंत्री ने दी सफाई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एनआरआई टैक्स पर सफाई देते हुए कहा- भारतीयों की विदेश में होने वाली आय पर कर लगाने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उनकी केवल भारत में होने वाली आय पर ही कर लगाया जाएगा। बकौल निर्मला, हम अब जो कर रहे हैं, वो ये है कि प्रवासी भारतीयों की भारत में होने वाली आय पर यहां टैक्स लगाया जाएगा।
