बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Peoplematters
बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। ये कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है। ताजा छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग दो प्रतिशत है। बायजू ने कहा था कि अक्तूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
