सभी CAPF कैंटीनों पर अब बिकेंगे केवल स्वदेशी उत्पाद, 50 लाख लोगों को मिलेगा फायदा : गृह मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर ये नियम लागू होने वाला है। बता दें इससे लगभग 10 लाख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 50 लाख परिजन स्वदेशी समानों का उपयोग करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी।
