कार ने मारी अफगानिस्तानी क्रिकेटर को भयंकर टक्कर, 24 घंटे बाद भी कोमा में
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
अफगानिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज नजीब तारकाई एक घातक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट के करीब 24 घंटे बाद भी वे कोमा में है। जानकारी के मुताबिक नजीब तारकाई के सिर पर काफी चोट लगी है और उनका इलाज जारी है। बता दें नजीब तारकाई को जलालाबाद शहर में एक कार ने कथित तौर पर टक्कर मारी थी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था।