चंदा कोचर के मामले की जांच कर रहे सीबीआई एसपी का रहस्यमय परिस्थितियों में हुआ तबादला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: commons.wikimedia.org
वीडियोकॉन को 3250 करोड रुपए लोन देने के मामले में कोताही बरतने पर ICICI बैंक के एमडी चंदा कोचर पर सवाल खड़े हुए थे इसके बाद जांच करने पर पता चला था कि चंदा ने वीडियोकॉन को लोन देते समय दस्तावेजों की जांच नहीं की थी और यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई में एसपी सुधांशु धर इस मामले की जांच कर रहे थे लेकिन शनिवार को सुधांशु का ट्रांसफर अचानक से रांची कर दिया गया है. सुधांशु ने ही चंदा और उनके पति के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज की थी