कोरोना से लड़ने के लिए सीडीसी भारत को मुहैया कराएगा 36 लाख डॉलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास के हवाले से जानकारी सामने आई है कि यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भारत सरकार को कोरोना से जंग में मदद करने के लिए 36 लाख डॉलर मुहैया कराएगा। इस फंड से खरीदे जाने वाले संसाधन भारत को महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया गतिविधियों में मदद करेंगे। सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन अमेरिका के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है।
