मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- 4 साल में 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने हालिया बताया कि अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत बेहतर और मजबूत स्थिति में है। अभी हमारी अर्थव्यवस्था 33 खरब डॉलर की है। भारत 2026-27 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अगर आप सिर्फ डॉलर के लिहाज से अर्थव्यवस्था में 10 फीसदी की मामूली वृद्धि का अनुमान लगाएं तो 2033-34 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 100 खरब डॉलर का हो जाएगा।
