केंद्र सरकार ने 10 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं के खाते में भेजी 500 रुपये की दूसरी किस्त
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत केंद्र सरकार ने 10 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं के खाते में 500 रुपये की दूसरी किश्त भेज दी है। यह किश्त मई महीने के लिए है। वहीं कोरोना वायरस महामारी के कारण सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बैंको ने अपने नियम कड़े कर दिये हैं। बैंकों द्वारा इसबार खाता संख्या के आखिरी अंक के अनुसार पैसा जारी किया जाएगा।
