CAA, NPR के बाद अब सरकार लाने जा रही है 'NBR'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CAA, NPR लागू होने के बाद अब मोदी सरकार एक और नया रजिस्टर लाने की तैयारी कर रही है. दरअसल इसका नाम नेशनल बिजनेस रजिस्टर है, इसमें हर जिले के सभी छोटे से बड़े बिजनेस की जानकारी रजिस्टर की जाएगी. खास बात यह है कि NPR के आधार पर ही इस रजिस्टर के लिए जानकारी एकत्र की जाएगी. इसमें माल, सेवा के उत्पादन/वितरण में लगी सभी बिजनेस इकाइयों और संस्थानों की जानकारी होगी.
