x

900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले सीईओ की पद पर वापसी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Linkedin

दिसंबर, 2021 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाले अमेरिकी डिजिटल कंपनी बेटर डाॅट काॅम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग अब अपने पद पर वापस लौट रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने कंपनी के 900 कर्मचारियों को सूचित किया था कि उन्हें निकाला जा रहा है, उसकी व्यापक तौर पर आलोचना हुई थी। इसके बाद विशाल एक लंबी छुट्टी पर चले गए थे।