चंदा कोचर को सीबीआई ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: in.finance.yahoo.com
वीडियोकॉन कंपनी को लोन देने के मामले में आईसीआईसी बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है. सीबीआई ने चंदा कोचर उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी है. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि लुकआउट नोटिस इसीलिए जारी किया गया है ताकि अपराधी विदेश न भाग सकें. चंदा ने अपने कार्यकाल में वीडियोकॉन कंपनी को बिना दस्तावेजों के लोन दिया था