मलविंदर-शिवेंद्र और गोधवानी के खिलाफ चार्जशीट दायर, 20 जनवरी को होगी पेशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर और रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह के साथ-साथ रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी के खिलाफ 2,300 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने चार्जशीट दायर की है। बता दें दिल्ली की एक अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ समन जारी करते हुए उन्हें 20 जनवरी को पेश होने को कहा है।
