ऐप्स पर बैन लगने पर भड़का चीन, कहा- अपनी गलती सुधारे भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की नापाक हरकतों को देखते हुए भारत ने उस पर आर्थिक हमले तेज कर दिए हैं। गत माह टिक-टॉक सहित 59 चीनी ऐप पर बैन लगाने के बाद अब भारत ने उनके क्लोन के रूप में चल रहे 47 अन्य चीनी ऐप पर भी बैन लगा दिया है। इस पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि भारत के कदम से चीनी कंपनियों के हितों और वैधानिक अधिकारों को नुकसान पहुंचा है।