चीन ने भी लगाया अमेरिकी वस्तुओं पर 25% शुल्क
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Project Syndicate
कल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया था. ट्रंप ने कहा था कि चीन का व्यवहार व्यापार के प्रति अनुकूल नहीं है इसलिए हम यह कदम उठा रहे हैं. इसी बीच चीन ने भी कल अमेरिका को चेतावनी दी थी और आज उसने अपनी चेतावनी को पूरा करते हुए अमेरिका से आने वाली 50 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 25 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गया है