4 हफ्तों में हो सकता है चीन-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता: डोनाल्ड ट्रंप
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों दुनिया की 2 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका और चीन वैश्विक बाजार में चल रहे व्यापार युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन के बीच व्यापार समझौता बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, इसको लेकर अगले 4 हफ्तों में कई खास घोषणाएं की जा सकती हैं. वहीं चीन ने कहा कि दोनों पक्षों ने बेहद महत्वपूर्ण प्रगित दर्ज की है.
