कोयला घोटाले में नवीन जिंदल के खिलाफ अतिरिक्त आरोप तय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने झारखंड कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़ी अनियमितताओं के सिलसिले में कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ रिश्वत लेने के लिए उकसाने का अतिरिक्त आरोप तय किया। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने जिंदल के खिलाफ अतिरिक्त आरोप तय किए। हालांकि कांग्रेस नेता ने खुद को निर्दोष बताते हुए मुकदमे का सामना करने की बात कही। वहीं कोर्ट ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, विश्वासघात और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोप तय किए हैं।
